Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: 12 वर्ष की प्राची बाजार सब्जी लेने गई और लापता हो गई। परिजनों ने ढूंढने में आप सब की मदद मांगी है। हल्द्वानी से डेहरिया क्षेत्र में प्राची उस समय गायब हो गई जब वह सब्जी लेने के लिए बाजार की ओर निकली थी।
जानकारी के अनुसार 12 साल की किशोरी प्राची महेश्वरी सोमवार दोपहर को प्रगति विहार फेस 2 डेहरिया कांटा बैंकट हॉल के पास स्थित अपने घर से आश्रम गली में सब्जी लेने के लिए गई थी। जब वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो मां ने कोतवाली में गुहार लगाई। आगे पढ़िए..
मां किरण माहेश्वरी ने कोतवाली हल्द्वानी में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बेटी के अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार ने अपील की है कि यदि किसी को भी प्राची कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 9917332744 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। सभी पाठकों से राज्य समीक्षा की अपील है कि बेटी प्राची के बारे में यदि किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो सूचना दें, परिवार की मदद करें।