Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी, उत्तराखंड में 17 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 से 17 जुलाई तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update Rain Alert Till July 17
Image: Uttarakhand Weather Update Rain Alert Till July 17

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 17 जुलाई तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी वर्षा, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Uttarakhand Weather Update: Rain Alert Till July 17

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार

रविवार 12 जुलाई को पर्वतीय जिलों के अनेक स्थानों और मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज वर्षा के दौर जारी रह सकते हैं।
सोमवार 13 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में व्यापक वर्षा जारी रहेगी। आगे पढ़िए..

बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।
मंगलवार 14 जुलाई को हरिद्वार जिले के कुछ स्थानों तथा राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
बुधवार 15 जुलाई को राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज वर्षा के दौर बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जुलाई को भी उत्तराखंड के अनेक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम लगातार सक्रिय बना रहेगा और स्थानीय स्तर पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट करते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों से दूर रहने और बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।