रुद्रप्रयाग के बन्दतोली संगम में नदी की तेज धारा में बहा 17 वर्षीय किशोर तीसरे दिन भी लापता है। SDRF, DDRF, जल पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Minor Boy Missing After River Incident in Rudraprayag
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बन्दतोली संगम के पास नदी की तेज धारा में बहा 17 वर्षीय किशोर तीसरे दिन भी लापता है। एसडीआरएफ (SDRF), डीडीआरएफ (DDRF), जल पुलिस, स्थानीय पुलिस, राजस्व विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने बताया कि किशोर की तलाश तब तक जारी रहेगी, जब तक उसका पता नहीं चल जाता।
Minor Boy Missing After River Incident in Rudraprayag
जिला प्रशासन के अनुसार, 13 जुलाई 2026 की शाम लगभग 7:52 बजे ग्राम प्रधान गौण्डार ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी कि बन्दतोली संगम के पास एक किशोर नदी की तेज धारा में बह गया है।सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए SDRF, DDRF, जल पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
अंधेरा और खराब मौसम बना चुनौती
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दलों ने देर शाम तक किशोर की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने और प्रतिकूल मौसम के कारण अभियान प्रभावित हुआ। आगे पढ़िए..
अगले दिन मौसम साफ होने पर संयुक्त टीमों ने नदी के किनारों और संभावित क्षेत्रों में पूरे दिन व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद भी लगातार तीसरे दिन तक खोज अभियान जारी रहा, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
बिहार के दरभंगा का रहने वाला है किशोर
लापता किशोर की पहचान कुनाल पाण्डेय (17 वर्ष) निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। घटना के बाद से जिला प्रशासन लगातार विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित कर रहा है।
प्रशासन ने कहा— तलाश जारी रहेगी
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए सभी संबंधित एजेंसियां संयुक्त रूप से नदी के संभावित क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक किशोर का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत एवं बचाव अभियान जारी रहेगा।
नदी किनारे बरतें विशेष सावधानी
प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदियों और संगम क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें। तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।