उत्तराखंड: नाबालिग बच्ची के साथ घिनौनी हरकत, चलती टैक्सी से कूदकर बची किशोरी.. दरिंदा ड्राइवर गिरफ्तार

पिथौरागढ़ में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास के मामले में टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने BNS और POCSO एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुरक्षित है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Minor Girl Assault Case: Taxi driver molests minor girl in Pithoragarh
Image: Taxi driver molests minor girl in Pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। यहां हरियाणा की 16 वर्षीय किशोरी को घुमाने ले जा रहे टैक्सी चालक नेरास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया, किशोरी ने खुद को बचाने के लिए चलती टैक्सी से छलांग लगा दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Taxi driver molests minor girl in Pithoragarh

पुलिस के अनुसार,बीते शुक्रवार को हरियाणा निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने नैनीताल से एक टैक्सी बुक की थी। उसने चालक से पहले काठगोदाम चलने को कहा और बाद में पहाड़ में किसी पर्यटन स्थल पर ले जाने की इच्छा जताई। इस पर चालक ने उसे पाताल भुवनेश्वर ले जाने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, देर रात जब टैक्सी गंगोलीहाट क्षेत्र के गुप्तड़ी के पास पहुंची, तब चालक ने से किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। जहां किशोरी ने खुद को बचाने के लिए चलती टैक्सी का दरवाजा खोलकर छलांग लगा दी। आगे पढ़िए..

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य वाहन के चालक और उसमें सवार लोगों ने किशोरी की आवाज सुनकर वाहन रोका। आगे पढ़िए..

पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई, जिसके बाद वे उसे और आरोपी चालक को लेकर स्थानीय कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी की शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई शुरू की।

POCSO समेत कई धाराओं में केस, आरोपी गिरफ्तार

कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा POCSO अधिनियम की धाराओं 11/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी (CO) गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

किशोरी की काउंसलिंग जारी

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि किशोरी किसी पारिवारिक कारण से नाराज होकर घर से निकल गई थी। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। चलती टैक्सी से कूदने के कारण किशोरी को हल्की चोटें आईं। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और फिलहाल उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। परिजनों के आने के बाद उसे विधिक प्रक्रिया के अनुसार उनके सुपुर्द किया जाएगा।