देहरादून गोलीकांड: 'तुम मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा', सुसाइड नोट ने खोले सनसनीखेज राज

देहरादून विकासनगर गोलीकांड में मिले दो पन्नों के सुसाइड नोट से कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस प्रेम संबंध, आर्थिक संकट और अवैध हथियार समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Dehradun Shooting Case: Sensational revelation regarding the Dehradun-Vikasnagar shooting incident
Image: Sensational revelation regarding the Dehradun-Vikasnagar shooting incident

देहरादून: देहरादून के विकासनगर में हुए चर्चित गोलीकांड की जांच में पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। मृतक कमलेश के बैग से मिले दो पन्नों के सुसाइड नोट ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। शुरुआती जांच के मुताबिक यह घटना एकतरफा जुनून, असफल रिश्ते और मानसिक तनाव से जुड़ी प्रतीत हो रही है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Suicide Note Becomes Key Evidence in Dehradun Case

गौरतलब है कि बीते बुधवार को देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में स्थित एक मकान में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना मिलने के बाद जब पुलिस कमरे में गई तो वहां एक महिला और पुरुष लहुलुहान हालत में पड़े मिले। जिनमें से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं महिला की हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में मृतक कमलेश ने लिखा था कि यदि वह और संगीता दोनों मर जाएं तो उनकी चिता एक साथ जलाई जाए। नोट में उसने संगीता के उससे दूर जाने का जिक्र करते हुए गहरी निराशा और भावनात्मक टूटन व्यक्त की है। पुलिस इस नोट को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है।

शादी के बाद भी बना रहा संपर्क

सूत्रों के अनुसार, कमलेश और संगीता के बीच विवाह से पहले प्रेम संबंध थे। संगीता की शादी प्रीतम नेगी से होने के बाद वह बच्चों की पढ़ाई के लिए पिछले लगभग छह वर्षों से विकासनगर के कल्याणपुर में किराये पर रह रही थी। आगे पढ़िए..

बताया जा रहा है कि इस दौरान भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और कमलेश का उसके घर आना-जाना था। जैसे-जैसे संगीता के बच्चे बड़े होने लगे, उन्होंने कमलेश के घर आने को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। परिवार और बच्चों के भविष्य को देखते हुए संगीता ने कमलेश से दूरी बनाने का फैसला किया। जांच में सामने आया है कि कमलेश इस फैसले को स्वीकार नहीं कर पाया और लगातार उसे मनाने की कोशिश करता रहा।

आर्थिक संकट और टूटी शादी

पुलिस जांच के अनुसार, कमलेश पिछले छह वर्षों से होटल कारोबार से जुड़ा था, लेकिन लगातार घाटे के कारण वह आर्थिक रूप से परेशान था। करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन बाद में उसका तलाक हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि वह लंबे समय से निजी और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना में अवैध तमंचे का इस्तेमाल किया गया। अब यह जांच की जा रही है कि हथियार कहां से आया। साथ ही मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम फिलहाल इस सुसाइड नोट को साक्ष्य मानकर मामले में आगे की जांच कर रही है।