उत्तराखंड: युवती का अपहरण के बाद गैंगरेप, पुलिस मुठभेड़ में तीनों दरिंदे गिरफ्तार.. एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने सीसीटीवी, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले की जांच जारी है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Rudrapur Gangrape Case: Three Arrested in Rudrapur Gangrape Case
Image: Three Arrested in Rudrapur Gangrape Case

रुद्रपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में युवती के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Three Arrested in Rudrapur Gangrape Case After Police Encounter

एसएसपी अजय गणपति के अनुसार घटना सामने आने के बाद एसओजी, स्थानीय पुलिस, तकनीकी टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घटनास्थल और युवती की बरामदगी वाले इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा सर्विलांस के जरिए संदिग्धों की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान पुलिस को बगवाड़ा क्षेत्र में तीनों आरोपियों की सटीक जानकारी मिली। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुरबाज उर्फ मानू के पैर में गोली लगी, जबकि जोगा सिंह और रविंदर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता शनिवार को अपनी सहेली और दो युवकों के साथ गदरपुर गई थी। देर रात करीब 11:30 बजे सभी रुद्रपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आगे पढ़िए..

आरोप है कि हमलावरों ने चारों के साथ मारपीट की और उन्हें धमकाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पीड़िता की सहेली और एक युवक का मोबाइल फोन लेकर उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में दूसरे युवक को भी छोड़ दिया गया, जबकि उसकी बाइक अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपी पीड़िता को जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

झाड़ियों में बदहवास मिली पीड़िता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। रविवार सुबह भूरारानी स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में पीड़िता बदहवास अवस्था में मिली। पुलिस ने उसे तत्काल सुरक्षित निकालकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पीड़िता की सहेली की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई।

तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना जारी है और सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।