उत्तराखंड: कांवड़ मेले में इस जिले 18 स्कूल-कॉलेज 11 अगस्त तक रहेंगे बंद, DM ने जारी किए आदेश

कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए पौड़ी जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kanwar Yatra 2026: 18 Schools Closed for Kanwar Yatra in Pauri Garhwal
Image: 18 Schools Closed for Kanwar Yatra in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है।

18 Schools Closed for Kanwar Yatra in Pauri Garhwal

प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान मार्गों पर भारी भीड़ रहती है, जिससे छात्रों की सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में परेशानी की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

DM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होती है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और किसी भी संभावित दुर्घटना या असुविधा से बचाव के लिए संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे ये विद्यालय

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नीलकंठ
राजकीय इंटर कॉलेज, नीलकंठ
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दिउली
राजकीय इंटर कॉलेज, दिउली

इन 14 संस्थानों में 5 से 11 अगस्त तक रहेगा अवकाश

सरस्वती शिशु मंदिर, नीलकंठ मल्ली तलाई
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भौन
बाल मैत्री शिशु संस्थान, मलेलगांव
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रत्तापानी
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घट्टूगाड़
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घट्टूगाड़
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मणझूला
राजकीय इंटर कॉलेज, लक्ष्मणझूला
गंगा वैली पब्लिक स्कूल, लक्ष्मणझूला
बाल विद्या निकेतन, स्वर्गाश्रम
गीता बाल विद्यालय, स्वर्गाश्रम
एसडीएसए महाविद्यालय, स्वर्गाश्रम
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गंगाभोगपुर
राजकीय इंटर कॉलेज, गंगाभोगपुर

छात्रों और अभिभावकों से अपील

जिला प्रशासन ने छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अवकाश संबंधी आदेशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और प्रशासन द्वारा जारी यातायात एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।