चमोली के ज्योर्तिमठ स्थित किमाना गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। कई घरों में मलबा घुस गया, मंदिर की भोग मंडी और सुरक्षा दीवार टूट गई। ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Heavy Landslide Hits Chamoli Village
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। ज्योर्तिमठ क्षेत्र के किमाना गांव में गुरुवार को हुए भारी भूस्खलन ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। भूस्खलन के कारण कई घरों में मलबा घुस गया, जबकि मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचा है।
Heavy Landslide Hits Chamoli Village
भूस्खलन के दौरान गांव स्थित मंदिर की भोग मंडी और सुरक्षा दीवार टूट गई। मलबा तेजी से गांव की ओर आने के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा और लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। आगे पढ़िए..
स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने अपने घर छोड़कर स्कूलों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
लगातार जारी है भूस्खलन, लोगों में दहशत
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में अभी भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। लगातार गिर रहे मलबे और चट्टानों के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोग प्रशासन से जल्द राहत और सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और ढलानों के पास जाने से बचें तथा केवल सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।