हल्द्वानी में 12 वर्षीय लापता किशोरी के साथ दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: 12-year-old girl raped in Haldwani
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई 12 वर्षीय किशोरी के साथ दो दिनों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का अस्पताल में उपचार और काउंसिलिंग कराई जा रही है।
12-year-old girl raped in Haldwani
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात बहन से कहासुनी के बाद किशोरी घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस ने शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान किशोरी दो अलग-अलग युवकों के साथ दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने पहचान कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की।
पहले आरोपी ने स्टूडियो ले जाकर किया दुष्कर्म
पूछताछ में पहले आरोपी विक्रम सिंह ने कथित रूप से बताया कि उसे किशोरी रोडवेज के पास मिली थी। वह उसे अपने वाहन से मुखानी स्थित स्टूडियो ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन वह किशोरी को वापस शहर में छोड़ गया। आगे पढ़िए..
बहला-फुसलाकर शक्तिफार्म ले गया आरोप
इसके बाद भटक रही किशोरी की मुलाकात दूसरे आरोपी सौरभ बिष्ट से हुई। आरोप है कि उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर सितारगंज के शक्तिफार्म ले जाकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया। बाद में वह किशोरी को हल्द्वानी छोड़कर फरार हो गया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी सीज
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पहले आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
अस्पताल में इलाज और काउंसिलिंग जारी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।