उत्तराखंड: 11 अगस्त से 2 महीने के लिए बंद होगी पाताल भुवनेश्वर गुफा, जानिए क्या है वजह

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा 11 अगस्त से 11 अक्टूबर तक बंद रहेगी। मानसून में ऑक्सीजन की कमी और सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Patal Bhuvaneshwar Cave: Patal Bhuvaneshwar Cave to Close for 2 Months from August 11
Image: Patal Bhuvaneshwar Cave to Close for 2 Months from August 11

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल पाताल भुवनेश्वर गुफा को आगामी 11 अगस्त से 11 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी मानसून के दौरान गुफा के भीतर ऑक्सीजन की कमी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Patal Bhuvaneshwar Cave to Close for 2 Months from August 11

मानसून के दौरान गुफा के अंदर ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गुफा को 11 अगस्त से दो महीने के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। आगे पढ़िए..

प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा में 11 अगस्त से 11 अक्टूबर तक दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। इस अवधि में किसी भी श्रद्धालु या पर्यटक को गुफा में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

हर साल मानसून में रहती है बंद

पाताल भुवनेश्वर गुफा को मानसून के मौसम में सुरक्षा की दृष्टि से हर वर्ष कुछ समय के लिए बंद किया जाता है। बारिश के दौरान गुफा के भीतर नमी बढ़ने और ऑक्सीजन की कमी के कारण यह कदम उठाया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना 11 अक्टूबर के बाद ही बनाएं।