Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 4 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 10 August 2026
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 10 August 2026
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार 10 अगस्त को उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। केंद्र ने आज देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए..
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी परिस्थितियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति पर नजर रखने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।