उत्तराखंड: कल इस जिले के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: भारी बारिश और Orange Alert के चलते 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Heavy Rain alert: Heavy Rain alert school holiday 18 august 2026
Image: Heavy Rain alert school holiday 18 august 2026

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के Orange Alert को देखते हुए इस जिला प्रशासन ने 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

Heavy Rain alert: school holiday 18 August 2026

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जहां लोग भूस्खलन की घटनाओं से परेशान हैं, वहीं निचले इलाकों में जलभराव के चलते आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। मौसम विभाग ने कल मंगलवार 18 अगस्त को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और NDMA के National Disaster Alert Portal की ओर से 17 अगस्त को जारी अपडेटेड मौसम नाउकास्ट/फॉरकास्ट में 18 अगस्त की दोपहर तक देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।इसके अलावा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की आशंका है। इसी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून के लिए Orange Alert जारी किया गया है। आगे पढ़िए..

देहरादून जिला प्रशासन ने खराब मौसम के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का निर्णय लिया है। यह अवकाश केवल 18 अगस्त 2026 के लिए घोषित किया गया है। कल देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी स्कूल, गैर-सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश

यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी किया गया है। आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को अपने-अपने अधीन आने वाले सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश संबंधी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को भी अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।