उत्तराखंड: कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल, भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में कल बुधवार 19 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं यहां जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की है…
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
School Holiday : School Holiday due to heavy Rain in Pauri Garhwal
Image: School Holiday due to heavy Rain in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच पौड़ी गढ़वाल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है।

School Holiday due to heavy rain in Pauri Garhwal

मौसम विभाग, देहरादून ने बुधवार 19 अगस्त 2026 को पौड़ी गढ़वाल समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, मलबा आने और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। भारी बारिश का अलर्ट देखते हुए बुधवार को पौड़ी गढ़वाल जिले में जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूलों के साथ-साथ जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय बारिश के दौरान संभावित जोखिम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। अभिभावकों से खराब मौसम के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं भेजने और स्थानीय प्रशासन के मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की जाती है।