रुड़की के पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हुए हैं। एक घायल को एम्स रेफर किया गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: 3 Dead and 6 Injured in Roorkee Bike Accident
रुड़की: जनपद हरिद्वार के रुड़की में कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिरान कलियर क्षेत्र में चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
3 Dead, 6 Injured in Roorkee Bike Accident
जानकारी के अनुसार, हादसा 21 अगस्त की देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि चार मोटरसाइकिलें कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान चारों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी चार मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
तीन युवकों की मौत, छह घायल
हादसे की सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह घायलों का उपचार शुरू किया गया। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। आगे पढ़िए..
हादसे में इन युवकों की हुई मौत
अयान (18) पुत्र शहजाद, निवासी बिझोली, कोतवाली मंगलौर
राजू (24) पुत्र कदम सिंह
राजीव (18) पुत्र मोल्हड़ सिंह, निवासी रहमतपुर, कोतवाली पिरान कलियर
वहीं घायल आदित्य चंद्रा (25) पुत्र सुरेंद्र, निवासी खंजरपुर की हालत गंभीर बताई गई है। उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।
हादसे की वजह की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों मोटरसाइकिलों की टक्कर आमने-सामने हुई है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी जांच पुलिस कर रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
भीषण टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भी दी जा रही है।