उत्तराखंड: संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, आश्रम में संत की पिटाई; CCTV वीडियो वायरल

Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार की कमलदास कुटिया में संत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना CCTV में कैद हुई और वीडियो वायरल है। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Haridwar Ashram Fight: Haridwar Ashram Fight Sant Assault Caught on CCTV
Image: Haridwar Ashram Fight Sant Assault Caught on CCTV

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कमलदास कुटिया आश्रम में संत के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना आश्रम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आश्रम की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह घटना हुई। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस जांच कर रही है।

Haridwar Ashram Fight: Sant Assault Caught on CCTV

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त की रात कुछ लोग आश्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान महंत ओमप्रकाश शास्त्री से बातचीत के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद कुछ लोगों ने शिव प्रकाश महाराज के साथ मारपीट शुरू कर दी।

CCTV में कैद हुई मारपीट की घटना

आश्रम में हुई मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक संत के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री समेत कुछ अन्य लोग बीच-बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

शिष्य की चादरपोशी के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले आश्रम के मुख्य महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने अपने शिष्य शिव प्रकाश महाराज की चादरपोशी की थी। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के लोग इस फैसले से नाराज थे। इसी बात को लेकर 24 अगस्त की रात आश्रम में विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, पूरे विवाद की वास्तविक वजह और घटनाक्रम पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दोनों पक्षों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

महंत ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि उन्होंने अपने शिष्य शिव प्रकाश को चेला बनाया था, जिससे दूसरा पक्ष नाराज था। उनके अनुसार, रात में कुछ लोग आश्रम पहुंचे और विवाद करने लगे। वहीं शिव प्रकाश महाराज ने भी पुलिस को लिखित शिकायत देकर आश्रम में घुसकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को शिकायत दी गई है। यानी मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। प्रभारी इंस्पेक्टर नगर कोतवाली कुंदन सिंह राणा के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।