उत्तराखंड में 6 साल की मासूम के साथ घिनौनी हरकत, ई-रिक्शा चालक फरमान के खिलाफ FIR दर्ज

Uttarakhand News: काशीपुर में छह साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 24 वर्षीय ई-रिक्शा चालक के खिलाफ BNS और POCSO Act के तहत केस दर्ज किया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Kashipur News: Rape of a six-year-old girl in Kashipur
Image: Rape of a six-year-old girl in Kashipur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के काशीपुर में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बच्ची की मां ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने 24 वर्षीय ई-रिक्शा चालक फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Rape of a six-year-old girl in Kashipur

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि 6 सितंबर की शाम उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बुलाकर अपने वाहन में ले गया।

सुनसान जगह पर ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, बच्ची की मां ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी बच्ची को एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, बाद में आरोपी के एक परिचित ने बच्ची को उसके पास से छुड़ाया और उसे घर पहुंचाया। पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

आरोपी के खिलाफ BNS और POCSO Act में केस

काशीपुर पुलिस ने आरोपी फरमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) के तहत FIR दर्ज की है। आगे पढ़िए..

यह धारा 12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म से संबंधित है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ POCSO Act की संबंधित धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

काशीपुर पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
काशीपुर थाने के इंस्पेक्टर हरेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा

पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच में जुटी है।