उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने UTET 2026 का प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया है। परीक्षा 29 सितंबर को प्रदेश के 29 शहरों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या नाम-जन्मतिथि के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: UTET 2026 Admit Card Released Exam on September 29
देहरादून: उत्तराखंड में अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET 2026) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। UTET परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2026 को किया जाएगा। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक बनने के लिए क्रमश: UTET प्रथम और UTET द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
UTET 2026 Admit Card Released, Exam on September 29
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से UTET परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 29 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। परिषद ने अभ्यर्थियों से 14 जुलाई से 9 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं।
इन वेबसाइटों से डाउनलोड करें UTET Admit Card
अभ्यर्थी अपना UTET एडमिट कार्ड परिषद की विभागीय वेबसाइटों पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं
ubse.uk.gov.in
uktet.com
वेबसाइट पर Departmental Exam/विभागीय परीक्षा आइकन के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से ऐसे करें डाउनलोड
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आवेदन के समय प्राप्त पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा नाम और जन्मतिथि की जानकारी दर्ज करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, समय और अन्य जरूरी विवरण ध्यान से जांच लेने चाहिए।
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हुआ तो क्या करें?
यदि किसी अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड नहीं हो पाता है, तो उसके लिए परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। ऐसे अभ्यर्थी 27 और 28 सितंबर को कार्यालय समय के दौरान अपने लिए चयनित पहले परीक्षा शहर के नोडल परीक्षा केंद्र पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।
साथ ले जाएं ये दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति
दो पासपोर्ट साइज फोटो
फोटो पहचान पत्र
इन दस्तावेजों के आधार पर नोडल परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
प्राथमिक और जूनियर शिक्षक बनने के लिए जरूरी है TET
उत्तराखंड में प्राथमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए UTET प्रथम, जबकि जूनियर हाईस्कूल स्तर के लिए UTET द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की है। परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंढियाल ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए हैं और परीक्षा 29 शहरों में आयोजित की जाएगी।
UTET 2026 Important Dates
ऑनलाइन आवेदन :- 14 जुलाई से 9 अगस्त
एडमिट कार्ड :- ऑनलाइन जारी
परीक्षा :- 29 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड न मिलने पर नोडल केंद्र :- 27-28 सितंबर
परीक्षा शहर :- 29 शहर
अभ्यर्थियों को सलाह है कि परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र व अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।