उत्तराखंड: मसूरी के गज्जी बैंड में हादसा, अनियंत्रित Scorpio-N सड़क से नीचे गिरी; 5 युवक फंसे

मसूरी में देर शाम एक Scorpio-N अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चली गई, जिसमें पांच लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mussoorie Accident: 5 People Rescued After Scorpio-N Goes Off Road in Mussoorie
Image: 5 People Rescued After Scorpio-N Goes Off Road in Mussoorie

देहरादून: उत्तराखंड के मसूरी में देर शाम एक सड़क हादसे की सूचना से हड़कंप मच गया। गज्जी बैंड के समीप एक Scorpio-N वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया। हादसे के वक्त वाहन में पांच लोग सवार थे। सूचना मिलने के बाद मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने वाहन में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

5 People Rescued After Scorpio-N Goes Off Road in Mussoorie

पुलिस के अनुसार, आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली कि गज्जी बैंड के पास Scorpio-N वाहन संख्या UP14GH-0248 अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर सर्विस कर्मी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

वाहन में सवार थे पांच लोग

उज्जवल त्यागी (19), निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद
चिराग त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद
अभिषेक त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर
यश त्यागी (20), निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर
हनी त्यागी (20), निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर

पुलिस और फायर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों/सवारों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय, मसूरी भेजा गया।

अस्पताल में चल रहा प्राथमिक उपचार

अस्पताल में चिकित्सकों की ओर से सभी पांचों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे में किसी की मृत्यु की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है। कोतवाली मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने घटनास्थल पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्रवाई पूरी कर ली है।

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है। वाहन सड़क से बाहर कैसे अनियंत्रित हुआ, इसकी जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।