उत्तराखंड: सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा सौतेले पिता, विरोध करने पर धमकी; बेटी ने की SSP से शिकायत

रुद्रपुर में एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर कई वर्षों से शारीरिक शोषण करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने SSP कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rudrapur Crime News: Woman Accuses Stepfather of Years of Abuse
Image: Woman Accuses Stepfather of Years of Abuse

रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक युवती ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। युवती का आरोप है कि उसका सौतेला पिता कई वर्षों से उसके साथ गलत व्यवहार और शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के मुताबिक, जब वह इसका विरोध करती थी तो उसे धमकाया जाता था। मामले को लेकर युवती शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र सौंपा।

Woman Accuses Stepfather of Years of Abuse

शिकायत में युवती ने बताया कि 25 जून की देर रात भी उसके सौतेले पिता उसके कमरे में आए थे। युवती के अनुसार, इस घटना के बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मां और बेटी ने पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। आगे पढ़िए..

युवती ने आरोप लगाया कि वह जब भी अपने सौतेले पिता के व्यवहार का विरोध करती थी, उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी वजह से वह लंबे समय तक मामले को लेकर सामने नहीं आ सकी। अब युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

माता-पिता दोनों की दूसरी शादी

पीड़िता के मुताबिक, उसके माता-पिता दोनों की यह दूसरी शादी है। उसने बताया कि उसका सौतेला पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वाहन चलाने का काम करता है। फिलहाल युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस स्तर पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

शिकायत के बाद जांच पर टिकी नजर

मामला गंभीर आरोपों से जुड़ा होने के कारण अब पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर नजर है। युवती ने अपने शिकायती पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।