चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली आज शीतकालीन गद्दीस्थल गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होगी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Rudranath Doli to Reach Gopinath Temple for Winter Stay
चमोली: उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए अपने गद्दीस्थल की ओर बढ़ रही है। रविवार को भगवान रुद्रनाथ की डोली रात्रि प्रवास के लिए देवलधार गांव स्थित ज्वाला माता मंदिर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन के माध्यम से उनका गुणगान किया।
Rudranath Doli to Reach Gopinath Temple for Winter Stay
सोमवार को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां उन्हें शीतकालीन गद्दीस्थल पर विराजमान किया जाएगा। सुबह आठ बजे मंदिर से रवाना हुई डोली रविवार सुबह करीब आठ बजे भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भक्तों के साथ मंदिर से देवलधार गांव के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान डोली रामगंगा, पित्रधार, पनार, ल्वींठी और पुंग बुग्याल से होते हुए ग्वाड़ गांव स्थित जाख मंदिर पहुंची। आगे पढ़िए..
यहां ग्रामीणों ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना की और उन्हें अर्घ्य अर्पित किया। धार्मिक परंपराओं के साथ पूजा संपन्न होने के बाद डोली ने देवलधार गांव के लिए प्रस्थान किया।
ज्वाला माता मंदिर में भक्तों ने किए दर्शन
देर शाम भगवान रुद्रनाथ की डोली देवलधार गांव के ज्वाला माता मंदिर पहुंची। डोली के पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में एकत्र हुए और भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। भक्तों ने भगवान का गुणगान करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
आज गोपीनाथ मंदिर में विराजेंगे भगवान रुद्रनाथ
भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली सोमवार को गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर पहुंचेगी। यह मंदिर भगवान रुद्रनाथ का शीतकालीन गद्दीस्थल है। यहां शीतकाल के दौरान श्रद्धालु भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। उत्तराखंड के चारधाम और पंचकेदार परंपरा में भगवान रुद्रनाथ का विशेष धार्मिक महत्व है। उत्सव डोली की यह यात्रा स्थानीय आस्था, परंपराओं और देवभूमि की समृद्ध धार्मिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।