उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: कांग्रेस का CM चेहरा कौन होगा? हरदा के इस बयान ने सियासत में बढ़ाई हलचल

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पहला लक्ष्य 45 सीटें जीतना है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद का फैसला पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी पर छोड़ा और सोशल मीडिया पोस्ट में खुद को किसी पद का आकांक्षी नहीं बताया।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Harish Rawat News: Harish Rawat Steps Back from Uttarakhand CM Race
Image: Harish Rawat Steps Back from Uttarakhand CM Race

देहरादून: उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपनी दावेदारी से जुड़े सवाल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का लक्ष्य 45 सीटों का आंकड़ा पार करना है। इसके बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी करेंगे।

Harish Rawat Steps Back from Uttarakhand CM Race

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस का पहला लक्ष्य विधानसभा चुनाव में 45 सीटें जीतना होना चाहिए। पार्टी को विधानसभा में 45 विधायकों की जरूरत है। चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला पार्टी नेतृत्व और राहुल गांधी करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी क्षमताओं के अनुसार उन्हें सरकार और संगठन, दोनों में जिम्मेदारियां दीं। इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं। वह पहले भी इन पदों पर काम कर चुके हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा, 'अब हमेशा एक ही सिक्का थोड़ी चलेगा। हमारे पास और भी योग्य लोग हैं।'

सोशल मीडिया पोस्ट में भी कही अपनी बात

हरीश रावत ने 11 नवंबर को सोशल मीडिया पर भी मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाना है। बहुमत मिलने के बाद वह मुख्यमंत्री या किसी अन्य पद के आकांक्षी नहीं हैं। उन्होंने पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री तक की जिम्मेदारियां मिलने का जिक्र करते हुए पार्टी के प्रति आभार जताया।

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज

हरीश रावत के इन बयानों को उत्तराखंड कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद और नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है। उन्होंने अपने बयान में पार्टी के अन्य योग्य नेताओं का भी उल्लेख किया है। फिलहाल उनका जोर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे पर चर्चा करने के बजाय पार्टी को बहुमत दिलाने पर है। चुनाव के बाद विधायकों और पार्टी नेतृत्व की सहमति से ही मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला होगा।