एक साल पहले ही पलक इस दुनिया में आई थी। परिवार पूरा हो गा था। लेकिन खेल खेल में ऐसा मातम मचा कि देवभूमि में कोहराम मच गया। हम मां-बाप ये खबर जरूर पढ़ें।
-
कपिल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: one year old girl died of drowning
नैनीताल: अगर आपके घर में भी कोई मासूम बच्चा या बच्ची है, तो हमेशा ध्यान रखिए। कभी भी आपकी नज़र हटने से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकता है। उत्तराखंड के नैनीताल में जो हुआ है, उससे हर मां-बाप सन्न हैं। आंगन में खेलती एक नन्हीं जान अचानक मौत के मुंह में समा गई। इसके बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। नैनीताल के लालकुआं में सेंचुरी पेपर मिल के छह नंबर बोर्ड प्लांट में मजदूरी का काम करते हैं राजेश। राजेश का परिवार पास में ही एक कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि उनकी एक साल की बच्ची पलक आंगन में खेल रही थी। इस दौरान मां का ध्यान पलक से हटकर किसी और काम में लग गया। थोड़ी देर बाद मां ने महसूस किया कि बेटी की कोई भी आवाज़ नहीं आ रही। इसके बाद मां अपनी बेटी की ढूंढ खोज में जुट गई।
यह भी पढें - उत्तराखंड की पहली क्रिकेट टीम का ऐलान, रजत भाटिया बने कप्तान..देखिए पूरी लिस्ट
मां साधना परेशान होकर इधर उधर तलाश करने लगी। जब बाथरूम में देखा तो पानी से भरे टब में पलक निढाल पड़ी थी। मां ने मासूम पलक को बाहर निकाला तो उसकी सांसें बेहद कम चल रही थी। साधना ने फौरन अपने पति को इस बारे में खबर की। इसके बाद मासूम पलक को पेपर मिल की डिस्पेंसरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पलक को एंबुलेंस से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भिजवाया। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में डॉक्टर्स ने पलक को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के बाद पलक के माता-पिता बदहवास हालत में हैं। पलक के दो भाई हर्ष और अंशु हैं। एक साल पहले ही बेटी के आने से पूरा परिवार खुश था। इसलिए हम एक बार फिर से कह रहे हैं कि हर हाल में अपने घर के बच्चों पर भी नज़र रखिए। कभी भी खेल खेल में मातम मच सकता है।