Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: ये खबर कई सवाल खड़े करती है और सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड में छात्रों की मानसिकता पर कैसा असर पड़ रहा है? बताया जा रहा है कि देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में एक छात्रा से दुराचार किया है। दुराचार का आरोप स्कूल के सीनियर छात्रों पर ही लगा है। इस मामले में 4 छात्रों को अरेस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में सोमवार को पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर के साथ साथ प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात तो ये है कि इस बात का खुलासा छात्रा के गर्भवती होने के बाद हुआ है। एसएसपी ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए जांच के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस एसडीएम विकासनगर और बाल कल्याण समिति के साथ इस स्कूल में पहुंची और जानकारियां जुटाई गई हैं।