Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है ? ये सवाल पूछना इसलिए जरूरी हो गया है क्योंकि बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही। कुछ घटनाओं की वजह से देवभूमि की शान पर काला धब्बा लग रहा है। इस बीच एक और बेटी हैवानियत का शिकार हुई है। ये वारदात ज्यादा दूर नहीं बल्कि उत्तराखंड के रुद्रपुर की है। इन शांत वादियों को जाने किसकी नजर लग गई कि गांव की एक बेटी को गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने हवस का शिकार बना लिया। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वो बेटी अपने किसी परिचित के घर से वापस लौट रही थी। रास्ते में तीनों लकड़ों ने उस बेटी को अकेला पाकर दबोच लिया। आरोप है कि तीनों लड़कों ने उस मासूम के साथ बारी बारी से गैंगरेप कर दिया। इसके बाद उस बेटी को जान से मारने की भी धमकी दी गई।