Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: देहरादून के रायपुर की एमडीडीए कॉलोनी में फिलहाल एक ही बात की चर्चाएं हैं। हैवानियत से भरी ये खबर हर किसी को हैरान कर रही है। पुलिस ने 5 महीने पहले हुए एलिना हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में क्रूरता की ऐसी दास्तान बताई गई है, जो शायद पहले कभी उत्तराखंड में देखने को नहीं मिली। सात साल की एलिना की लाश बीते 16 अप्रैल को रायपुर के डांडा लखौंड के एक खाली प्लॉट में मिली थी। पुलिस जब जांच के लिए एलिना के घर पहुंची तो उसका बिस्तर खून से सना हुआ था। इसके बाद एलिना के पिता डेनियल से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि डेनियल ने पहले मैगी में नशीली दवाई मिलाई थी। इसके बाद जब एलिना बेहोश हुई तो डेनियल ने सब्जी काटने वाले चाकू से मासूम का गला रेत दिया।