Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए तो जाना ही जाता है। साथ साथ यहां प्रतिभाओं का भी भरपूर खजाना है। प्रतिभाएं भी ऐसी जो जब कभी सामने आई लोगों के दिलो दिमाग में घर कर गई। फिर वो चाहे खेल का मैदान हो, शिक्षा का हो या फिर कला का क्षेत्र में ही क्यों ना हो। हसीन वादियों के बीच बसे इस राज्य में संगीत जब कभी गूंजा तो लोग झुम उठे। कई लोग तो ऐसे भी है जिन्होंने नौकरी की जद्दोजहद में अपनी प्रतिभा को जिंदा रखा हुआ है। आज एक ऐसी ही शख्सियत से आपको मिलाने जा रहे है जिन्होंने भले ही राज्य के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रखी है, लेकिन संगीत को लेकर उन्होंने अपने प्यार को खत्म नहीं होने दिया है। हम बात कर रहे है उत्तराखंड पुलिस के जवान गजेन्द्र चौहान की। जो कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी जितनी बेहतरी से उठाते हैं..उतनी ही शिद्दत से निभाते है संगीत से अपना रिश्ता।
Uttarakhand Police Talent#सोशल_मीडिया_पर_धूम_मचा_रहा_उत्तराखण्ड_पुलिस_के_जवान_का_गाना
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खास तौर पर Uttarakhand Police की बात करें तो यहां आपको शानदार एथलीट भी मिलेंगे, ईमानदार पुलिसकर्मी भी और बेहतरीन गायक भी। इन्ही गायकों में से एक जवान हैं गजेन्द्र चौहान। उत्तराखण्ड पुलिस के जवान Gajendra Chauhan के गीतों की सरगम सोशल मीडिया में लोगों के कानों में रस घोल रही है। गजेन्द्र चौहान जनपद हरिद्वार के रहने वाले हैं और वर्तमान में जनपद देहरादून में तैनात हैं। अपनी आवाज से उन्होंने सभी को दीवाना बनाया हुआ है। पुलिस की वर्दी में जिस तरह गजेन्द्र गाना गाते है, वो हर किसी को प्रभावित कर जाता है। ड्यूटी के बाद जब भी कुछ समय मिलता है, तो वह गाना रिकार्ड करते हैं।
👇👇👇
https://youtu.be/nUlfHK48CTg
Posted by Uttarakhand Police on Saturday, September 15, 2018