उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की बेटी एक बार फिर से अपने दमदार किरदार से सभी का दिल जीतने जा रही हैं। ये खूबसूरत बेटी बेहतरीन गीत भी गाती है। ये वीडियो देखिए
-
कपिल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: uttarakhand roop durgapal to act in new serial
: उत्तराखंड के युवा आज क्या नहीं कर रहे हैं। पढ़ने, खेल, संगीत, कला ...यानी हर क्षेत्र में उत्तराखंड के युवा धमाल मचा रहे हैं। अब हम आपको एक और बेटी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बेटी का नाम है रूप दुर्गापाल। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की ये बेटी टीवी की दुनिया में खास पहचान बना चुकी हैं। लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी रूप दुर्गापाल अब धारावाहिक 'प्यार पहली बार' में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले भी रूप दुर्गापाल कई सीरियल में अपने किरदार निभा चुकी हैं। अब रूप दुर्गापाल अब एक नए रूप में दर्शकों के सामने आ रही हैं। जिंग चैनल पर शाम सात बजे उनका नया शो 'प्यार पहली बार' शुरू हो रहा है। इस सीरियल में वो लीड रोल में नजर आएंगीं। शो में रूप दुर्गापाल के किरदार का नाम श्रमिष्ठा है। श्रमिष्ठा कैसे अपने पति का प्यार दोबारा वापस पाती हैं, इस कहानी के ताने बाने पर रूप दुर्गापाल का किरदार है।
यह भी पढें - Video: देवभूमि की खूबसूरत बेटी का जलवा, 2 दिन में 2 लाख लोगों ने देखा ये पहाड़ी गीत
उत्तराखंड रूप दुर्गापाल की रगों में बसा है, सांसों में बसा है। वो उत्तराखंड से बेहद प्यार करती हैं। जब भी उन्हें काम से मौका मिलता है तो वो उत्तराखंड चल पड़ती हैं। रूप का कहना है कि रोल के निगेटिव या पॉजिटिव होने से फर्क नहीं पड़ता है, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे वो समर्पण के साथ पूरी करती हैं। रूप दुर्गापाल इससे पहले 'गंगा', 'बालिका वधु', 'स्वरागिनी' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'इच्छाधारी नागिन', 'अकबर-बीरबल' और 'बालवीर' में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। अब एक बार फिर से वो किरदार में नज़र आने वाली हैं और सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि रूप दुर्गापाल सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। आप भी उनका ये वीडियो जरूर देखिए।
यह भी पढें - जय देवभूमि: स्वर्गीय पप्पू कार्की के बेटे दक्ष को सलाम, 7 दिन में ही इस गीत ने तोड़े रिकॉर्ड
कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड के युवाओं ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जगह बना ली है। इससे लगता है कि आने वाला वक्त में बॉलीवुड में उत्तराखंड का ही सिक्का चलेगा।