Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: खबर ऐसी है कि आपको पढ़कर ही हैरानी होगी। खबर का लब्ब-ओ-लुआब ये है कि उत्तराखंड में बीते 14 सालों से एक जगह मिसाइलों के ढेर पर खड़ी थी। कई साल पर विदे से मंगाए गए स्क्रैप के ढेर में 555 मिसाइलें आ गई थीं। उस दौरान एक मिसाइल के ब्लास्ट होने से एक श्रमिक की मौत भी हो गई थी। उसके बाद पूरे उत्तराखंड में ही हड़कंप मच गया था। अब 14 साल बाद उन 55 मिसाइलों को नष्ट किया जा रहा है। हम बात कर रहे हैं काशीपुर स्थित एसजी स्टील फैक्ट्री की। 21 दिसंबर 2004 को यहां स्क्रैप में 555 मिसाइलें आ गई थीं। इसका खुलासा तब हुआ था, जब स्क्रैप को काटने के लिए मशीन में डाला गया। इस दौरान एक मिसाइल में ब्लास्ट हुआ और एक श्रमिक की मौत हो गई। बाद में जांच की गई तो पता चला कि यहां 67 बड़ी और 488 छोटी मिसाइलें हैं।