Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
: देवभूमि में मौजूद चतुर्थ केदार यानी रुद्रनाथ धाम के कपाट आज सुबह सात बजे विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली अब पंचगंगा, पित्रधार और पनार होते हुए रात्रि विश्राम के लिए ल्वींटी बुग्याल पहुंचेगी। 18 अक्तूबर को डोली ग्राम पंचायत ग्वाड़ के जाख राजा मंदिर जाएगी और इसके बाद रात्रि प्रवास के लिए सकलेश्वर मंदिर पहुंचेगी। 19 को भगवान रुद्रनाथ की डोली गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होगी। इसके अलावा अब आपको बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के बारे में भी जानकारी दे देते हैं। केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के दिन यानी नौ नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कपाट बंद होने का दिन विजयादशमी के दिन तय होगा।