Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: ये बात सच है कि उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। हाल ही में बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद उत्तराखंड की टीम का चयन हुआ। टीम के खिलाड़ी साबित कर रहे हैं कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी वो जलवा दिखाने का दम खम रखते हैं। वीनू माकंड ट्रॉफी में उत्तराखंड की अंडर 19 टीम ने सिक्किम के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड की टीम के 7 मैचों में 20 प्वॉइंट हो गए हैं। सिक्किम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि एकदम गलत साबित हुआ। जगमोहन नगरकोटी की घातक गेंदबाजी ने सिक्किम की टीम को तहस नहस कर दिया। नगरकोटि ने 10 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किए और 6 बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखा दी।