Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
: रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम पहली जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। देहरादून के स्टेडियम में उत्तराखंड और बिहार के बीच मुकाबला चल रहा है। भले ही वनिजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में बिहार की टीम ने उत्तराखंड को हराया था लेकिन इस बार बिहार की टीम घुटने टेकने पर मजबूर है। पहली पारी में उत्तराखंड में बिहार को 60 रन पर ऑल आउट कर दिया था। दीपक धपोला, धनराज शर्मा और सनी कश्यप की गेंदबाजी के आगे बिहार का हर एक बल्लेबाज पानी मांगता नज़र आया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई उत्तराखंड की टीम ने 227 रन बनाए। कुल मिलाकर पहली पारी में उत्तराखंड की टीम ने 167 रनों की बढ़त हासिल की। अब बारी दूसरी पारी की आई तो एक बार फिर से उत्तराखंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की।