Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: बीच सड़क पर उतरा हाथी और गाड़ियों में राशन की लूटपाट...ऐसा नज़ारा देखकर आसपास खड़े लोग भी भयभीत हो गए। भगदड़ और अफरातफरी का माहौल मचा था और टस्कर बीच सड़क पर राशन की लूट मचा रहा था। जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं वो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे नेशनल हाइवे रिंगोड़ा का है। पर्यटकों की सांसें अटकी रहीं और एक घंटे तक गजराज अपना जलवा दिखाते रहे। इस बीच लोगों ने वन विभाग को इस बारे में खबर दी। आखिरकार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हवाई फायरिंग कर दी। तब जाकर हाथी जंगल की तरफ गया। नैनीताल में रिंगोड़ा हाईवे के पास दोपहर एक बजे टस्कर हाथी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और रामनगर वन प्रभाग के बीच से गुजर रहे हाइवे पर आ धमका। हाथी को देखकर कुछ वाहन चालक वाहनों को छोड़कर मौके से भाग गए।