रोते हुए वो पुलिस को बता रही थी…शाकिर के प्यार के जाल में फंसकर मैं ससुर और जेठ को भी बाँट दी गई।
-
कपिल
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: shamful incident in ramnagar
रामनगर: कभी पौड़ी, कभी सतपुली, कभी कोटद्वार, कभी बागेश्वर, कभी टिहरी..उत्तराखंड का लगभग हर जिला ऐसी शर्मनाक घटनाओं का गवाह बन रहा है...सवाल ये है कि क्या लव जिहाद के जाल में उत्तराखंड बुरी तरह से जकड़ा जा चुका है। देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर शर्म भी शर्म से शर्मशार हो उठेगी। एक महिला ने अपने ससुर और जेठ पर दुष्कर्म और यौम शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं उस महिला का कहना है कि गर्भ ठहरने पर सास और जेठानी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी पर रेप के आरोप समेत अलग अलग धाराओं में केस दर्ज कराया है। अब पूरा केस भी जानिए।
यह भी पढें - टिहरी झील में गिरा ट्रक, 3 दोस्त 10 दिन से लापता...भारतीय नौसेना भी खाली हाथ लौटी
अब खबर को विस्तार से जानेंगे तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक़, रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी महिला ने ये शिकायत की है। उसने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले शआरिक नाम के लड़के ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म किया गया। महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि शारिक ने उससे 20 मई 2018 को शादी कर ली थी। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसका ससुर शमशेर अली और जेठ मोनिस ने भी उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। यहां तक कि उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट के बाद ससुर और जेठ ने जबरन उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति शारिक, जेठानी अरशी और सास जीनत ने उससे मारपीट की।
यह भी पढें - Video: केदारनाथ फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ, यहां भी शुरू हुआ नया बवाल..देखिए
इसके बाद उसे नशा खिलाकर सादे पेपर में दस्तखत करवाए गए। इसके बाद भी ससुरालवालों का उस युवती पर कहर टूटना तय नहीं हुआ। बकाया जा रहा है कि इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। जब ससुराल वालों को पता चला कि बहू गर्भवती हो गई है, तो और भी ज्यादा जुल्म शुरू हो गएय़ गर्भ ठहरने पर उसे जबरन गर्भपात की दवाईयां खिलाई गईं। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसका गर्भपात हो गया। शिकायत में महिला ने बताया है कि इतना सब कुछ कर लेने के बाद उसका पति उसे मायके छोड़ दिया। इसके बाद एक बार फिर से 16 अक्टूबर को शारिक यानी उसका पति आकर उसे ले गया । फिर से वो ही कहानी दोहराई गई, जैसा पहले हुआ था। इस मामले में एसएसआइ कश्मीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों पर दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सवाल ये ही है आखिर देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है?