Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
: यकीन मानिए ये एक जबरदस्त टीम है. जो अपने खेल से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की क्रिकेट टीम की, जो रणजी ट्रॉफी में लगातार जीत पर जीत हासिल कर रही है। पहले मैच में बिहार को मात देने के बाद उत्तराखंड की टीम ने दूसरे मैच में मणिपुर की टीम को विकेट से मात दे दी है। इस जीत के नायक एक बार फिर से बागेश्वर के दीपक धपोला रहे। अपनी कहर बरपाती गेंदों से दीपक धपोला ने बिहार के खिलाफ 9 विकेट लिए तो मणिपुर के खिलाफ 12 विकेट लिए हैं। अपनी पहली रणजी ट्रॉफी खेल रहे दीपक धपोला ने लगातार दो मैचों में दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। इस खेल को देखकर लगता है कि दीपक का नाम जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में लिया जाएगा।