उत्तराखंड निकाय चुनाव: चाय बेचने वाले ने जीती पार्षद की सीट, बीजेपी कैंडिडेट को पछाड़ा

उत्तराखंड निकाय चुनाव में इस बार खास क्या रहा ? चलिए आपको एक खास और शानदार खबर बताते हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: tea seller got victory in uttarakhand local body election
Image: tea seller got victory in uttarakhand local body election

नैनीताल: अब तक आपने उत्तराखंड निकाय चुनाव के तमाम रिजल्ट देख लिए होंगे। लेकिन इस बार इस चुनाव में खास क्या रहा ? ये खास बात हम आपको बता रहे हैं। इस चुनाव की सबसे खास बात ये रही है कि चाय बेचने वाला एक शख्स पार्षद बना है। जी हां और खास बात ये भी है कि वो निर्दलीय लड़ा और बीजेपी कैंडिडेट को भी पीछे छोड़ दिया। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की, जहां वार्ड तीन हरीपुर कर्नल वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार धरमवीर ने जीत हासिल की है। धरमवीर ने बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बारी निर्दलीयों को मात दी है। हालांकि इस वार्ड से मुकाबला बेहद कड़ा देखने को मिला। धरमवीर चाय बेचकर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं लेकिन उनकी कुछ खास बातें हैं, जिन्होंने उन्हें पार्षद पद के लिए जनता की पहली पसंद बना दिया।

यह भी पढें - उत्तराखंड निकाय चुनाव: बीजेपी को निर्दलीयों से मिली टक्कर, देखिए पूरे नतीजे
धरमवीर को लोग प्यार से डेविड बुलाते हैं। उनका सबसे बड़ा काम जामन लीजिए। उन्होंने ऐतिहासिक डीके पार्क को आबाद करने में सबसे अहम भूमिका अदा की। ये पार्क कभी नशे और जुए का अड्डा बना रहता था। आए दिन नशेड़ी और जुआरी यहां बैठकर माहौल खराब करते थे। धरमवीर ने इसके खिलाफ मुहिम छेड़ी और इस पार्क को नया रूप दिया। आज डीके पार्क में लोग घूमने फिरने के लिए आते हैं। इस वजह से धरमवीर की पहचान एक जुझारू जनप्रतिनिधि के रूप में बन गई।
मीडिया से बात करते हुए डेविड ने बताया कि वो सबसे पहले अपने वार्ड में सीवर लाइन बिछाएंगे।
अब आपको हरीपुर कर्नल वार्ड के नतीजे भी दिखाते हैं। देखिए

यह भी पढें - निकाय चुनाव: टिहरी गढ़वाल में लहराया BJP का परचम, जनता की पसंद बने रोशन रतूड़ी
हरीपुर कर्नल वार्ड से धरमवीर को 481 वोट मिले और वो विजेता साबित हुए।
इसी वार्ड से बीजेपी के कमल दूसरे नंबर पर रहे। कमल को 469 वोट मिले और वो कुछ अतंर से हार गए।
हरीपुर कर्नल वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार सीएम पांडे तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 407 वोट मिले हैं।
इस वार्ड से चौथे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पा सम्भल रहीं। पुष्पा को कुल मिलाकर 388 वोट मिले।
इस वार्ड से समाजवादी पार्टी के शमीन आखिरी नंबर पर रहे। शमीन को कुल मिलाकर 105 वोट मिले हैं।