देहरादून में हैवानियत की सारी हदें पार, बाप और भाइयों ने युवती से किया दुष्कर्म

देहरादून में जब इस हैरान कर देने वाली दास्तान का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। उस बच्ची की दास्तान सुनकर हर कोई सन्न रह गया।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Girl horrifying story in dehradun
Image: Girl horrifying story in dehradun

: क्या सच में ये वो ही देहरादून है, जिसे कभी शांति, प्यार और रिश्तों के अटूट बंधन का शहर कहा जाता था ? क्या सच में ये वो ही देहरादून है , जिसके नाम पर हाल ही में देश का सबसे सुरक्षित शहर होने का तमगा लगा है ? सुरक्षा...आज बेटियों को सबसे पहले अपने रिश्तेदारों से ही सुरक्षित रहने की सीख देनी चाहिए, शायद इस कहानी को पढ़कर आपको ये अहसास भी होगा। देहरादून के प्रेमनगर की एक युवती शुक्रवार रात करीब 10 बजे हांफते हांफते पुलिस के पास पहुंची। उसे देखकर ऐसा महसूस हो रहा था मानो वो किसी बड़ी कैद से छूटकर आई हो। क्या आप जानते हैं कि वो किसकी कैद से छूटकर आई थी ? वो अपने बाप, अपने भाइयों की कैद से छूटकर आई थी। उसे हवस का शिकार बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके अपने सगे ही हैं। आगे की कहानी और भी ज्यादा दर्दनाक है, जो देहरादून में हर पवित्र रिश्ते पर एक चोट की तरह है।

यह भी पढें - पहाड़ में भीषण हादसा..खाई में गिरी कार, ABVP के जिला सह-संयोजक की मौत
वो लड़की बीते कई सालों से अपने बाप, अपने भाईयों की दरिंदगी का शिकार हो रही थी। इतने सालों तक सहा और जब सब्र का बांध टूट तो पुलिस से जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने जब ये बातें सुनी तो रौंगटे खड़े हो गए। सभी आरोपियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया है और फिर से जेल भेजा गया। उस बच्ची की उम्र 24 साल की है। इन 24 सालों में उस बेटी ने 24 हजार बार अपने पिता और अपने ही भाइयों का जुल्म सहा होगा, लेकिन खामोशी के अंधे शोर के आगे उसकी चीत्कार गुम हो गई थी। युवती जब रात के वक्त थाने में पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाने में तैनात महिला एसआई को मौके पर बुला लिया। हांफते-हांफते उस बेटी ने जब एक एक कर अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई तो पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढें - देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नया नाम भी जान लीजिए!
युवती ने बताया कि जब वो सिर्फ 3 साल की थी तो उसके पिता की मौत हो गई। उस वक्त उसका भाई 7 साल का था। कुछ वक्त बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। मां ने दूसरी शादी की तो एक बेटा हुआ। उसने बताया कि जब वो 10 साल की हुई तो उसका सौतेला बाप उस पर गंदी निगाहें रखने लगा। बस यहीं से दुष्कर्म का भी सिलसिला शुरू हो गया। उसने बताया कि बीते कुछ सालों से उसका सौतेला भाई से उससे दुष्कर्म करता आ रहा था। जब उसने ये बात अपने सगे भाई को बताई तो उसने भी मजबूरी का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने इस बारे में कहा कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पिर घर पर छापा मारा। सौतेले बाप, सौतेले भाई और उसके सगे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।