Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
: एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड को केंद्र सरकार की तरफ से दो मॉडल कॉलेज और एक प्रोफेशनल कॉलेज की सौगात दी जा रही है। प्रोफेशनल कॉलेज पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी में खोला जाएगा। इसके अलावा मॉडल कॉलेज हरिद्वार और किच्छा में खोले जाएंगे। उत्तराखंड सरकार द्वारा इन कॉलेजों के लिए जमीन दी जाएगी और केंद्र सरकार द्वारा इन कॉलेजं को बनाने का खर्चा दिया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस बारे में मीडिया से कुछ खास बातें की हैं।
डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि पीएम मोदी 15 जनवरी को उत्तराखंड के दो मॉडल कॉलेजों के निर्माण कार्य का शुभारंभ दिल्ली से करेंगे। आइए इस बारे में आपको कुछ खास बातें भी आपको बता देते हैं।