Video: मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का आगाज़, आप भी चले आइए..देखिए ये नज़ारे

अगर आप पहाड़ की संस्कृति से रू-ब-रू होना चाहते हैं, तो मसूरी चले आइए। नए साल पर ये किसी जश्न से कम नहीं होता।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
उत्तराखंड: Mussoorie winter carnival starts
Image: Mussoorie winter carnival starts

देहरादून: अच्छा लगता है जब पहाड़ की संस्कृति को खूबसूरत अंदाज में देश और दुनिया के सामने रखा जाता है। कुछ ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, जो पहाड़ियों को पहाड़ से जोड़ें। इसी के तहत मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल का रंगारंग आगाज हो गया है। ये कार्निवाल 30 दिसंबर तक चलेगा और इसके तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका लुत्फ लेने के लिए दूर-दूर से पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए मालरोड पर पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं, पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद खूब भा रहा है। मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल की शुरुआत रंगारंग झांकियों के साथ हुई। पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना किया। शहर के कोने कोने से जैसे ही झांकियां गुजरी तो लोगों ने तालियां बजाकर झांकियों का स्वागत किया।

यह भी पढें - केदारनाथ आपदा के 5 साल बाद घर लौटी पोती, रो पड़े दादा-दादी..लोगों ने कहा चमत्कार
सर्वे ग्राउंड से लेकर माल रोड होते हुए किताब घर तक निकाली गई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्निवाल के दौरान पर्यटक भी जमकर डांस करते हुए नजर आए और जमकर कार्निवाल का लुत्फ उठाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि कार्निवाल का आयोजन हर साल किया जाता है जो कि पर्यटन के क्षेत्र में एक सफल कदम है। इससे यहां के पर्यटन में भी इजाफा हुआ है। विंटर लाइन कार्निवल के दौरान पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विंटर लाइन कार्निवल की खास बात यह रहेगी इस बार रात्रि कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे और सारे कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएंगे। हमें ये वीडियो मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल फेसबुक पेज से मिला है, आप भी देखिए।

Day 1 || Parade Day @MussoorieWinterlineCarnival

Day 1 || Parade Day Video ||

#mussooriewinterlinecarnival #wintercarnival #mussoorie #dehradun #uttarakhand #uttarakhandtourism #mussooriemela #WInterline #tourism #event #carnival #aim #high #people

#aftermovie #shots #videos

Posted by Winter Line Carnival Mussoorie on Wednesday, December 26, 2018