देहरादून: उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उत्तराखंड पुलिस की तरफ से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो उम्मीद है कि जनवरी महीने में ही भर्ती संबंधी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पुलिस महकमे ने भर्ती संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि नियमावली में खामियां होने के चलते उत्तराखंड में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रहीं थी। एडीजी प्रशासन राम सिंह मीणा के अनुसार इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और सब कांस्टेबल की नियमावली में कई खामियां थीं, जिसकी वजह से पुलिसकर्मियों की भर्ती नहीं हो पा रही थी।