Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है...बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड के सभी सरकारी स्कूल जल्द ही सीबीएसई के अधीन हो सकते हैं। एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक सरकार और CBSE के बीच इसे लेकर बातचीत चल रही है। जाहिर सी बात है कि अगर ऐसा हुआ, तो उत्तराखंड बोर्ड पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्लान को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार सभी तरह के तकनीकि पहलू देख रही है। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और CBSE के अधिकारियों के बीच हाल ही में इसे लेकर बातचीत भी हो चुकी है। कुमाऊं में CBSE का क्षेत्रीय ऑफिस खोलने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इसी मीटिंग में उत्तराखंड के सभी सरकारी स्कूलों को CBSE के अधीन करने पर बातचीत हुई है।