Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को खूब भा रही हैं। बॉलीवुड हो या फिर साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री, उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्रीज की फेवरेट लोकेशंस में शुमार हो चुका है। वहीं खबर है कि फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर उत्तराखंड आने वाले हैं। अपनी अगली फिल्म की लोकेशन के लिए शाहिद ने उत्तराखंड को चुना है। इस फिल्म का नाम कबीर सिंह है, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही देहरादून में होगी, जिसके लिए शाहिद कपूर दून आने वाले हैं। फिल्म अभिनेत्री कियारा आडवाली इस फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। ये पहला मौका होगा जब दर्शकों को शाहिद और कियारा आडवाणी एक साथ स्क्रिन शेयर करते दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग इसी महीने शुरू होने जा रही है।