लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और इस बीच सभी की नज़र नैनीताल सीट पर भी हैं।
-
आदिशा
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Yashpal arya to contest from nainital in loksabha election
नैनीताल: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त बाकी है, लेकिन उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों के लिए हर दिन नए दावेदार सामने आ रहे हैं। बागियों की वजह से बीजेपी दूसरे राज्यों में भी परेशानी झेल रही है, वहीं अब उत्तराखंड के समाजकल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने भी नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर दी है। यशपाल आर्य ने अल्मोड़ा की बजाय नैनीताल से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है, हालांकि उनका कहना है कि इस सीट पर वो तब ही चुनाव लड़ना चाहेंगे, जब सांसद भगत सिंह कोश्यारी चुनाव ना लड़ रहे हों। अपने पक्ष में यशपाल आर्य ने कई दावे पेश किए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने नैनीताल सीट की हर विधानसभा में काम किया है। उन्होंने हर वर्ग की तरफ से सहयोग मिलने का भी दावा किया।
यह भी पढें - उत्तराखंड को वर्ल्ड बैंक देगा 850 करोड़ रुपये, इस बजट से कई काम होंगे...जानिए
यशपाल आर्य के इस बयान के बाद बीजेपी में कानाफूसी तेज हो गई है। यशपाल आर्य ने चुनाव लड़ने की मंशा जता सियासी गलियारों का माहौल गरमा दिया है। आर्य का कहना है कि वह नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में से दो-तिहाई का अलग-अलग विधानसभा सीटों के जरिये प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। लिहाजा हर लिहाज से उनकी दावेदारी मजबूत बनती है। आर्य के इस बयान के बाद नैनीताल सीट राज्य की पांच लोकसभा सीटों में सर्वाधिक हॉट सीट में तब्दील होती दिख रही है। बीजेपी में जहां इस सीट के लिए सियासी गलियारों में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, काबीना मंत्री प्रकाश पंत के नाम के साथ-साथ पूर्व सांसद बलराज पासी, पुष्कर सिंह धामी और बंशीधर भगत के नाम की खुसपुसाहट लंबे समय से जारी है। अब काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने भी दावा ठोक दिया है। बता दें कि वर्ष 2017 की शुरुआत तक आर्य विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते रहे जबकि पिछला चुनाव उन्होंने बीजेपी की तरफ से लड़ा और जीत दर्ज की।