Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सुख-दुख साझा कर रही है, उनकी शिकायतें सुन रही है, लेकिन पुलिस के एक कांस्टेबल ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर ईमानदारी की जो मिसाल पेश की उसे सुनकर आप भी उन्हें सेल्यूट किए बिना नहीं रह सकेंगे। उत्तराखंड पुलिस के सिपाही गजेंद्र चौहान ने एक खोया हुआ मोबाइल फोन लौटाने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। फेसबुक के जरिए मोबाइल फोन के मालिक को ढूंढा और मोबाइल फोन उस तक पहुंचा दिया। गजेंद्र चौहान देहरादून के वसंत विहार थाने में तैनात हैं।दरअसल सिपाही गजेंद्र चौहान को कारगी चौक के पास एक फोन मिला था, जो कि उसी दिन खरीदा गया था। गजेंद्र ने मोबाइल किसी भी तरह उसके मालिक तक पहुंचाने की ठान ली। फेसबुक के जरिए गजेंद्र ने फोन खरीदने वाले को ढूंढा और फोन उसे लौटा दिया। अब ये भी जानिए कि फोन किसका था।