बड़ी खबर: उत्तराखंड में नशे का इंजेक्शन लगाने से 6 युवकों को एड्स

ये खबर साबित करती है कि किस तरह से उत्तराखंड में नशे का काला कारोबर चरम पर है। आप भी पढ़िए
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड: Uttarakhand youth taking drugs
Image: Uttarakhand youth taking drugs

नैनीताल: उत्तराखंड के युवा नशे की गिरफ्त में हैं। युवाओं के खून में घुल रहा नशा जहां उनकी जिंदगी तबाह कर रहा है, वहीं इससे परिवार भी उजड़ रहे हैं। रुद्रपुर में नशे का इंजेक्शन लेने वाले छह युवकों के साथ जो हुआ वो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। नशे का इंजेक्शन लेने वाले ये युवा अब एड्स के शिकार हो गए हैं। जिनका हल्द्वानी के एआरटी सेंटर में इलाज चल रहा है। थोड़े से मजे के लिए नशे का इंजेक्शन शेयर करना रुद्रपुर के छह युवकों को भारी पड़ गया। बीमार पड़ने पर इन युवकों का ब्लड टेस्ट कराया तो जो रिपोर्ट सामने आई उसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ाकर रख दी। रिपोर्ट में ये छह युवक एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले नए साल पर रुद्रपुर में एड्स पीड़ित एक युवक की मौत हो गई थी, बताया जा रहा है कि ये युवक भी नशे का आदी था।

यह भी पढें - उत्तराखंड में ऑनलाइन ठगी..फौजी ने गंवाए 6 लाख, आप भी सावधान रहिए
आपको बता दें कि हल्द्वानी के युवा बुरी तरह से नशे की गिरफ्त में हैं। नशा अब उनकी जान ले रहा है। जिले के ओएसटी सेंटर में इस वक्त 381 मरीजों का इलाज चल रहा है, इन मरीजों में इंजेक्शन लगा कर नशा करने वाले 120 मरीज शामिल हैं। जिले में वर्ष 2013 से अब तक इंजेक्शन से नशा लेने से 76 युवा एड्स से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21 युवकों की मौत हो चुकी है। जनवरी में ओएसटी की जो रिपोर्ट जारी हुई है, उसमें छह युवक एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। एचआईवी पॉजिटिव मिले इन युवकों ने अपने साथियों के साथ नशे के इंजेक्शन शेयर करने की बात खुद बताई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अब देखना है कि आगे क्या होने वाला है। फिलहाल इतना जरूर है कि उत्तराखंड के युवा नशे की गिरफ्त में हैं और इससे निजात पाना बेहद मुश्किल है।