उत्तराखंड को ये किसकी नज़र गई ? नैनीताल में खुलेआम फायरिंग..व्यापारी को मारी गोली

उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है? फायरिंग से दहला भीमताल, बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Firing in nainital
Image: Firing in nainital

नैनीताल: देवभूमि बदमाशों के निशाने पर है? नैनीताल में जो कुछ भी हुआ है वो तो इस बात की ही तरफ इशारा कर रहा है। बदमाशी की ऐसी तस्वीर पहाड़ में देखने को मिल रही है और ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है। नैनीताल के भीमताल में हथियारबंद बदमाशों ने युवा व्यापारी को गोली मार दी। व्यापारी को गोली मारने के बाद बदमाश दुकान के गल्ले में रखी रकम और हजारों का सामान लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह नाकेबंदी की है, लेकिन आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लग पाया। पुलिस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है। सवाल ये है कि आखिर गुंडों के दिल में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है? आइए इस खबर के बारे में और भी विस्तार से जानिए।

यह भी पढें - उत्तराखंड: पत्नी ने शराब पीने से मना किया, तो पति ने की खुदकुशी..परिवार में मातम
उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ढोलीगांव ओखलाकांडा ब्लॉक में बदमाशों ने दुकान में घुस कर व्यापारी को गोली मार दी। पीड़ित योगराज सिंह का गांव में ही जनरल स्टोर है। सोमवार शाम हथियारबंद बदमाश दुकान में घुसे और योगराज पर फायरिंग कर दी। बदमाश गल्ले में रखी रकम के साथ-साथ दुकान का सामान लेकर फरार हो गए। जाने से पहले बदमाशों ने दुकान में तोड़-फोड़ भी की, दुकान का सामान सड़क पर बिखेर दिया। घायल व्यापारी को इलाज के लिए ढोलीगांव के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा है, लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए लोहाघाट, पाटी, चंपावत और देवीधुरा इलाके में नाकेबंदी कर दी है, वाहनों की तलाशी ली जा रही है, लेकिन आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।