Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: सोचिए आप पहाड़ों की खूबसूरतवादियों का लुत्फ लेने के लिए मसूरी आए हों, और होटल में अचानक आपका सामना होटल स्टाफ की जगह गुलदार से हो जाए....ये सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं ना, लेकिन मसूरी में कुछ ऐसा ही हुआ है। घटना बार्लोगंज की है, जहां एक मशहूर होटल में अचनाक गुलदार घुस गया। काफी देर तक गुलदार होटल की लॉबी में टहलता रहा, गनीमत रही कि उस वक्त होटल के रिशेप्शन और लॉबी में कोई कर्मचारी तैनात नहीं था, वरना गुलदार उन्हें नुकसान पहुंचा सकता था। होटल में गुलदार के घुसने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मसूरी आने वाले मशहूर लोग अक्सर इस होटल में ठहरना पसंद करते हैं। होटल कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे गुलदार गैलरी के रास्ते होटल में आ गया था। 15 मिनट तक गुलदार गैलरी में घूमता रहा।