Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: साइबर क्राइम...देश और दुनिया में ये बढ़ता जा रहा है और इस पर लगाम लगाना भी बेहद जरूरी है। आपने कई बार देखा होगा कि सोशल साइट्स या फिर वॉट्सऐप के माध्यम से कई बार कुछ ऐसी चीजें फॉरवर्ड और शेयर की जाती हैं, जो कि गलत है। ये सब बातें साइबर अपराध की श्रेणी में आती हैं। अब साइबर क्राइम पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए अशोक कुमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि साइबर अपराध की अब ऑनलाइन शिकायत भी की जा सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक पोर्टल www.cybercrime.gov.in की शुरुआत की है, जहां कोई भी नागरिक बच्चों को अश्लील ढंग से पेश करने वाली सामग्री (पोर्नोग्राफी) अश्लीलता के प्रसार, अश्लील यौन सामग्री और ऑनलाइन यौन दुर्व्यवहार के बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आइए इस बारे में आपको कुछ और भी खास बातें बता देते हैं।