Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में रफ्तार कहर बरपा रही है। बेकाबू होती रफ्तार पर ब्रेक लगना बेहद जरूरी है। एक बड़ी खबर हल्द्वानी से है, जहां बलभनपुरा में बेकाबू बस ने चार साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर बरसाए गए। जी हां हल्द्वानी में रफ्तार का कहर 4 साल के मासूम पर काल बनकर टूटा। बेकाबू बस ने बच्चे को कुचल दिया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने इलाके में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन बेकाबू भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में कोतवाल विक्रम सिंह राठौड़ समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की की है।