Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: वन विभाग में कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के 1218 पदों को भरने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। महिलाओं के लिए भी वन विभाग में नौकरी हासिल करने का ये अच्छा मौका है। प्रदेश की महिलाएं भी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगी। खाली पदों में से 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। खाली पदों को भरने के लिए वन विभाग ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से जिलावार आवेदनों का ब्योरा मांगा है। ब्योरा मिलने के बाद अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा का आयोजन होगा। बता दें कि वन विभाग के प्रस्ताव पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछले साल अगस्त में 1218 पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही सरकार ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।