Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: अभिनेत्री सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह इन दिनों फिल्मों के लिए कम और संपत्ति विवाद के लिए ज्यादा चर्चा में हैं। विवाद की जड़ देहरादून में मौजूद वो करोड़ों की संपति है, जो अमृता सिंह के मामा अपनी मौत के बाद पीछे छोड़ गए हैं। मामा मधुसूदन बिम्बेट के दाह संस्कार के बाद अमृता उनकी कोठी पर गईं थीं। एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक मधुसूदन बिम्बेट की संपति की देखभाल करने वाले केयर टेकर ने कहा कि अमृता सिंह अपने मामा की संपति पर जबरन कब्जा करना चाहती हैं। केयर टेकर ने ये भी कहा कि अमृता ने प्रॉपर्टी पर अपने नाम का बोर्ड लगा दिया है। मामला क्लेमेंटाउन थाने पहुंचा तो अमृता सिंह अपनी बेटी सारा अली खान के साथ थाने पहुंच गईं। वहां अमृता ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें डर है कि भू-माफिया उनकी संपति हड़प लेंगे। चलिए अब आपको बताते हैं कि इस पैतृक संपति के बंटवारे की जंग कैसे शुरू हुई।